Styles का परिचय || LibreOffice Writer Styles

राइटर में एक आकर्षक और डिजिटल डॉक्युमेंट्स बनाने के दो तरीके होते हैं: 1. मैन्युअल रूप से और 2. स्टाइल को Apply करना। इस आर्टिकल में हम स्टाइल के बारे में सीखेंगे स्टाइल क्या होता है? स्टाइल की विभिन्न श्रेणियाँ Categories। स्टाइल का उपयोग। Styles and Formatting

Styles क्या है?

LibreOffice Writer में स्टाइल Formating (फॉर्मेटिंग) का एक समूह होता है जिसमे फॉन्ट का नाम, साइज, कलर, पैराग्राफ, अलाइनमेंट और स्पेसिंग, बॉर्डर और शेडिंग जैसी विशेषताएं शामिल होती हैं। इसे सेव करके बार बार apply कर सकते हैं।

Style की श्रेणियाँ categories

राइटर में Styles की 6 categories हैं, जो इस प्रकार हैं :

  1. पेज स्टाइल (Page Style)
  2. पैराग्राफ स्टाइल (Paragraph Style)
  3. कैरेक्टर स्टाइल (Character Style)
  4. फ्रेम स्टाइल (Frame Style)
  5. लिस्ट स्टाइल (List Style)
  6. टेबल स्टाइल (Table Style)

#Screenshot Category

पेज स्टाइल (Page Style):

LibreOffice में पेज स्टाइल डॉक्यूमेंट के पेज पर लागू होती है इसका उपयोग करके पेज कि फॉर्मेटिंग की जाती है जैसे- पेज Size, पेज मार्जिन, पेज बॉर्डर, पेज का बैकग्राउंड, Header and Footer आदि।

विशेष: यदि पेज स्टाइल नहीं किया जाता है तब डिफ़ॉल्ट स्टाइल उपयोग होती है।

पैराग्राफ स्टाइल (Paragraph Style):

जब आप Enter key press करते हैं तो एक नया पैराग्राफ शुरू होता है और समाप्त होता है। पैराग्राफ स्टाइल में Text एलाइनमेंट, लाइन स्पेस, बॉर्डर शामिल होता है।

कैरेक्टर स्टाइल (Character Style):

कैरेक्टर स्टाइल (Character Style) का उपयोग अक्षरों पर स्टाइल apply करने के लिए किया जाता है इसमें Text Color, Font Size, Bold, Italic, और टेक्स्ट को हाईलाइट करने कि सुविधा मिलती है।

फ्रेम स्टाइल (Frame Style):

फ्रेम कंटेनर की तरह होते हैं जो टेक्स्ट, ग्राफिक्स और लिस्ट वाले हो सकते हैं। इसलिए, फ्रेम स्टाइल Apply करने से इसके आकार, स्थिति, सीमा को तय करके एक फ़्रेम को फ़ॉर्मेट करने की सुविधा मिलती है।

लिस्ट स्टाइल (List Style):

लिस्ट स्टाइल के माध्यम से लिस्ट आइटम में विभिन्न स्टाइल जैसे नंबर, बुलेट आदि को डालकर सूची को निर्धारित किया जाता है।

टेबल स्टाइल (Table Style):

टेबल का उपयोग करके जानकारी को व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है। टेबल स्टाइल अलग अलग text की फॉर्मेटिंग या टेबल में बॉर्डर का विभिन्न तरीके के उपयोग करना, टेबल में बैकग्राउंड कलर करना आदि शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles